20 दिसंबर का इतिहास क्या है | सोहन सिंह भाखना कौन थे | अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस | 20 December History India and World | 20 December in History

 

  • 20 दिसंबर 1968 को सोहन सिंह भकना(भाखना) का निधन हुआ।

  • वे भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महान क्रांतिकारियों में से एक थे।

  • सोहन सिंह भकना "गदर पार्टी" के प्रमुख नेताओं में से एक थे। गदर पार्टी की स्थापना अमेरिका में लाला हरदयाल ने की थी।

  • लाला हरदयाल ने अमेरिका में "पैसिफिक कोस्ट हिंदी एसोसिएशन" नाम की एक संस्था बनाई। इस संस्था का अध्यक्ष सोहन सिंह भकना को बनाया गया।

  • 20 दिसंबर वर्ष 2005 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा "अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस" मनाने की शुरुआत की गई।

  • यह दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरुकता फैलाना है।

  • दुनिया के विभिन्न देशों द्वारा इस दिन अपनी जनता के बीच शांति, भाईचारा, सौहार्द, प्रेम और एकता बढ़ाने की दिशा में संदेश का प्रसार किया जाता है।

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार एकजुटता उन बुनियादी मूल्यों में से है जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए अति आवश्यक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें