25 दिसंबर का इतिहास | आज का इतिहास: 25 दिसंबर | सुशासन दिवस | सुशासन दिवस कब मनाया जाता है | 25 December History | Good Governance Day

  • 25 दिसंबर 1861 को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ।

  • उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • वे भारत के ऐसे पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

  • उन्होंने अपना जीवन पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार,मातृभाषा और भारत माता की सेवा में समर्पित किया।

  • भारत सरकार ने उनकी स्मृति में 2011 में डाक टिकट भी जारी किया।

  • 2015 में उन्हें भारत सरकार द्वारा "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया।

  • 25 दिसंबर 2014 से भारत में "सुशासन दिवस" मनाने की शुरुआत हुई।

  • यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

  • अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वे भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक थे।

  • वर्ष 2015 में उन्हें भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया।

  • सरकार में जवाबदेही तय करने के लिए भारत के लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुशासन दिवस की शुरुआत की गई।

  • उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अपना भाषण हिन्दी में देकर भारत को गौरान्वित अनुभव कराया। उनके भाषण के बाद संयुक्त राष्ट्र का सभागार तालियों से गूँज उठा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें