गोवा मुक्ति दिवस | गोवा मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है | गोवा कब आजाद हुआ | गोवा मुक्ति आंदोलन | Goa Liberation Day | Operation Vijay

  • प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को "गोवा मुक्ति दिवस"(Goa Liberation Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस राज्यभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

  • इस दिन गोवा प्रदेशवासी राज्य के इतिहास और विकास यात्रा जैसे— पर्यटन और समृद्धि आदि का उत्सव मनाते हैं।

  • भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय (यानी 15 अगस्त 1947 को) गोआ पर पुर्तगाल का शासन था। 15 अगस्त 1947 को भारत को औपनिवेशिक शासन से आजादी तो मिल गई थी लेकिन तब भी गोवा पुर्तगाल के अधीन ही रहा था।

  • गोवा की आजादी के लिए भारत और पुर्तगाल के बीच कई समझौते हुए लेकिन सभी विफल रहे। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सेना के हस्तक्षेप से गोवा को मुक्त कराने का आदेश दिया।

  • वर्ष 1961 में भारतीय सेना ने "ऑपरेशन विजय" नामक अभियान चलाकर गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया।

  • यह दिवस भारतीय सेना की उसी विजय की याद में मनाया जाता है।

  • भारतीय सेना के आगे पुर्तगाली गवर्नर जनरल 'मैनुअल एंटोनियो वासालो-ए सिल्वा' ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

  • 19 दिसंबर की सुबह मेजर जनरल कैंडैथ ने सचिवालय के सामने भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • आखिरकार गोवा को भारतीय संघ में मिला लिया गया और दमन व दीव के साथ गोवा भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें