26 जुलाई का इतिहास | आज का इतिहास: 26 जुलाई | कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है | स्वेज नहर कब बनी | 26 July History | Kargil Vijay Divas

 

  • 26 जुलाई 1999 से "कारगिल विजय दिवस" मनाने की शुरुआत हुई।

  • पाकिस्तान से हुए कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य वीरता का परिचय दिया था।

  • विश्व इतिहास में कारगिल युद्ध दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्रों में लड़ी गई लड़ाईयों में से एक है।

  • इस युद्ध को "ऑपरेशन विजय" के नाम से जाना जाता है।

  • इस युद्ध के दौरान 'बत्रा टॉप', 'टाइगर हिल', 'तोलोलिंग टॉप' और लद्दाख क्षेत्र के कई दुर्गम पहाड़ी चोटियों पर छिपे दुश्मन को भारतीय सेना के वीर जवानों ने अपनी जान पर खेलकर मार भगाया।

  • पाकिस्तान के कब्जे से इन स्थानों को आजाद करवाते हुए बलिदान देने वाले देश के वीर सपूतों की याद में हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

  • 26 जुलाई वर्ष 1956 को मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल जमाल अब्दुल नासिर ने स्वेज नहर कंपनी के राष्ट्रीयकरण की घोषणा की।

  • अप्रैल 1859 में विश्व की सबसे बड़ी नहरों में से एक स्वेज नहर का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

  • स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है।

  • साल 1858 में फर्डिनेंड डी लेसेप्स ने नहर के निर्माण कार्य के लिए स्वेज नहर कंपनी का गठन किया।

  • स्वेज नहर की लंबाई पनामा नहर की लंबाई से दोगुनी है जबकि इसे बनाने में पनामा नहर के मुकाबले एक-तिहाई खर्च हुआ।

  • 10 वर्ष बाद साल 1869 में यह नहर बनकर तैयार हुई।

  • वर्तमान में स्वेज नहर मिस्र के नियंत्रण में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें