2 अगस्त का इतिहास | आज का इतिहास: 2 अगस्त | पिंगली वेंकैया: जिन्होंने भारत के तिरंगे का डिज़ाइन बनाया | 2 August History | First Gulf War

 

  • 2 अगस्त 1876 को पिंगली वेंकैया का जन्म आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में हुआ। वे एक राष्ट्रभक्त और स्वतंत्रता सेनानी थे।

  • पिंगली वेंकैया को भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' का डिजाइन बनाने के लिए याद किया जाता है जिसे जुलाई 1947 में संविधान सभा की बैठक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था।

  • तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरे रंग की समान अनुपात वाली 3 पट्टियां हैं।

  • केसरिया साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक है। हरे रंग की अंतिम पट्टी उर्वरता और वृद्धि को दर्शाती है।

  • झंडे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है।

  • सफेद पट्टी के केंद्र में एक गहरे नीले रंग का चक्र है। इस चक्र में चौबीस तीलियां हैं। इसे सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है।

  • यह चक्र इंगित करता है कि गति में जीवन है और ठहराव में मृत्यु है।

  • 2 अगस्त 1990 को पहला खाड़ी युद्ध शुरू हुआ।

  • इस युद्ध में अमेरिका, ब्रिटिश, सऊदी और कुवैत की संयुक्त सेनाओं ने इराक पर हमला किया।

  • हमले में इराक के रणनीतिक ठिकानों, तेल शोधन कारखानों और बगदाद हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया।

  • हमले के 2 घंटे बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने टेलीविजन पर दिए संदेश में सद्दाम हुसैन को कुवैत से अवैध कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी।

  • खाड़ी युद्ध के तहत अमेरिका के नेतृत्व में 34 देशों ने इराक के खिलाफ धावा बोलकर कुवैत को इराक के कब्जे से आजाद करवाया था।

  • इस युद्ध का मुख्य उद्देश्य कुवैत को इराक के अवैध कब्जे से आजाद कराना और इराक में मौजूद तेल के भंडारों पर अपना अधिकार करना था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें