संविधान दिवस | संविधान दिवस कब मनाया जाता है | Constitution Day | Constitution Day in Hindi

 

  • भारत में हर वर्ष 26 नवंबर को "संविधान दिवस" मनाया जाता है।

  • इस दिन वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। 

  • भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्णतया लागू हुआ था।

  • यह दिन "राष्ट्रीय संविधान दिवस" के तौर पर भी जाना जाता है।

  • 19 नवंबर 2015 को भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संविधान दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।

  • इस दिन को भारतीय संविधान के महत्व के साथ-साथ इसके निर्माण में मुख्य योगदानकर्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान स्वरूप भी मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें